[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सीमा पार कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को नेपाल की पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीमा पार कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को नेपाल की पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
सीमा पार कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को नेपाल की पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

नेपाल के झापा जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी मेचीनगर नगरपालिका-6 स्थित गैरीगांव क्षेत्र में की गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति भारत के रास्ते बिना वैध अनुमति के नेपाल में प्रवेश कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के चांदपुर जिले के तुलाटोली कछुआ मनोहरपुर-3630 निवासी 33 वर्षीय एमडी सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है.

वह भारत के पानीटंकी सीमा क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान सीमा पर गश्त कर रही काकरभिट्टा इमिग्रेशन पुलिस की टीम की नजर उस पर पड़ी. संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की. जांच के दौरान वह नेपाल में प्रवेश के लिए आवश्यक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काकरभिट्टा इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचाया, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की गई. .

प्रारंभिक जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई. सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा खुली होने के बावजूद तीसरे देशों के नागरिकों के लिए निर्धारित आव्रजन नियमों का पालन करना अनिवार्य है. बिना वैध दस्तावेज और अनुमति के नेपाल में प्रवेश करना कानून का उल्लंघन माना जाता है. आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए काठमांडू स्थित आव्रजन विभाग (इमिग्रेशन डिपार्टमेंट) भेज दिया गया है. सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में सीमा चौकियों पर निगरानी और जांच व्यवस्था को और अधिक सख्त किया गया है. संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि अवैध आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel