[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज जिले में सफल रहा आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर कार्यक्रम

जिले में सफल रहा आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर कार्यक्रम

0
जिले में सफल रहा आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर कार्यक्रम

-18 जुलाई से 14 अगस्त तक 1.56 लाख कार्ड का हुआ निर्माणप्रतिनिधि, किशनगंज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के शत-प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर जिले में विशेष अभियान सफल रहा है. गौरतलब है कि ये अभियान 18 जुलाई से 14 अगस्त के बीच संचालित किया गया था. डीएम के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान के तहत कुल 1 लाख 56 हजार लाभुकों का आयुष्मान कार्ड के लिये आवेदन किये जाने की जानकारी है. कार्ड निर्माण को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है.

बढ़-चढ़ कर उठायें योजना का लाभ

सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि योग्य लाभुकों आयुष्मान कार्ड निर्गत करने को लेकर लगातार जरूरी कार्रवाई की जा रही है. संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है. जिले के सभी पीडीएस दुकान पर नजदीकी सीएससी संचालक की मदद से कार्ड निर्माण को लेकर आवेदन की प्रक्रिया की गई है. जिला प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर भी आवेदन को लेकर जरूरी इंतजाम किये गये थे, जिलाधिकारी के स्तर से इसकी नियमित मॉनेटरिंग की जा रही थी. कार्ड निर्माण को लेकर लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से संबंधित आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी व एएनएम के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. शिविर के माध्यम से 2. 51लाख लाभुकों के कार्ड निर्माण के लक्ष्य के आलोक में जिले में कुल 62 प्रतिशत कार्ड का निर्माण किया गया है. लाभुकों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने की दिशा में विभागीय प्रयास निरंतर जारी है.

आगे भी जारी रहेगी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया

डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगा. ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मुहैया कराया जा सके. उन्होंने बताया कि वैसे लाभुक जिनका नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सूची में शामिल नहीं है. जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उनका राशन कार्ड बना हुआ है. वैसे लाभुक मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लाभ के लिये आवेदन कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel