[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज कुपोषणमुक्त समाज निर्माण को लेकर उचित पोषण के प्रति जागरूकता जरूरी

कुपोषणमुक्त समाज निर्माण को लेकर उचित पोषण के प्रति जागरूकता जरूरी

0
कुपोषणमुक्त समाज निर्माण को लेकर उचित पोषण के प्रति जागरूकता जरूरी

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया अन्नप्राशन दिवससही पोषण और नियमित खान-पान की दी गई जानकारीस्तनपान से होने वाले फायदों पर हुई चर्चा किशनगंज.जिले में कुपोषण के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया है. इसी कड़ी में आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. आईसीडीएस की प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जीनत यास्मीन ने कहा कि पोषण की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए जिले की सभी आंगनबाड़ी दीदी काफी सजग और संकल्पित हैं. जन -जन के सहयोग से पोषण माह का उद्देश्य सफल होगा. पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषणमुक्त समाज का निर्माण है. लेकिन यह तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उचित पोषण की जानकारी होगी. पोषण माह के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पोषण का संदेश पहुंचाया गया है.

पोषण का पांच सूत्र कुपोषण मिटाने में होगा सार्थक

प्रभारी डीपीओ जीनत यास्मीन ने अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान पोषण के पांचों सूत्रों का जिक्र किया. पहले सूत्र के रूप में बच्चे के पहले हजार दिन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के 270 दिन तथा उसके बाद 2 वर्ष तक लगभग 730 दिन बच्चे के सबसे सुनहरे हजार दिन होते हैं. इसी समय बच्चे को सही आहार दिया जाना चाहिए. ताकि उसका मस्तिष्क तेजी से विकास कर सके. पौष्टिक आहार के रूप में 6 माह तक बच्चे को केवल मां का दूध दिया जाना चाहिए. इस दौरान ऊपर से पानी भी नहीं देना चाहिए. छह माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार दिया जाना चाहिये.

छः माह बाद स्तनपान के साथ ही ऊपरी आहार भी जरूरी

अन्नप्राशन दिवस पर पोठिया की सीडीपीओ प्रियंका कुमारी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर अन्नप्राशन दिवस का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि छः महीने बाद से ही शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ अतिरिक्त अनुपूरक आहार दिया जाना चाहिए. इस उम्र में शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है. इसलिए इस दौरान शिशुओं को ज्यादा आहार की जरूरत होती है.

घर के खाद्य पदार्थों से करें अनुपूरक आहार का निर्माण

जिला समन्वयक मंजूर आलम ने बताया कि बच्चों को अन्नप्राशन के साथ कम से कम दो वर्षों तक स्तनपान भी कराएँ . तभी बच्चे के स्वस्थ शरीर का निर्माण हो पाएगा. इसके अलावा 6 माह से ऊपर के बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के लिए पूरक आहार की जरूरत के विषय में जानकारी दी गयी. 6 से 9 माह के शिशु को दिनभर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना, 12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाने की सलाह दी गयी. शिशु के लिए प्रारंभिक आहार तैयार करने के लिए घर में मौजूद मुख्य खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है. सूजी, गेहूं का आटा, चावल, रागी, बाजरा आदि की सहायता से पानी या दूध में मिलाकर दलिया बनाई जा सकती है. बच्चे के आहार में चीनी अथवा गुड को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि उन्हें अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है. 6 से 9 माह तक के बच्चों को गाढे एवं सुपाच्य दलिया खिलानी चाहिए. वसा की आपूर्ति के लिए आहार में छोटा चम्मच घी या तेल डालना चाहिये. दलिया के अलावा अंडा, मछली, फलों एवं सब्जियों जैसे संरक्षक आहार शिशुओं के विकास में सहायक होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel