[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए आशा कर्मियों को किया जा प्रशिक्षित

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए आशा कर्मियों को किया जा प्रशिक्षित

0
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए आशा कर्मियों को किया जा प्रशिक्षित

किशनगंज . जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के दिशा निर्देश के आलोक में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन भी किया जा रहा है. इसी क्रम में जिले की आशा कार्यकर्ताओं को 18 बिन्दुओं पर आशा कार्यकर्ताओं को सभी पीएचसी में प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में आशा कार्य, गतिविधियां, कौशल और परिणाम, आशा फैसलिटेटर की भूमिका, आशा फैसलिटेटर के लिए जरूरी कौशल, सहायक साधन, अश्विन पोर्टल, लाभार्थियों की गणना, गृह भ्रमण जांच सूची, आरोग्य दिवस और कलस्टर बैठक से संबंधित जानकारी दी जा रही है. सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी 92 योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है. जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में डीडीए सुमन सिन्हा एवं डीसीएम आशा कार्यकर्ताओं को कार्य की गतिविधि,कौशल परिणाम, आशा की क्या भूमिका है,अश्वनी पोर्टल, गांव-गांव जाकर घर भ्रमण आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

आशा कार्यकर्ताओं को मातृत्व देखभाल का दिया जा रहा प्रशिक्षण

सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आशा फैसिलिटेटर आशा कार्यकर्ताओं को दो दिनों की ट्रेनिंग दी जायेगी. कार्यशाला में बताया गया कि मातृत्व देखभाल कैसे करनी है. गर्भावस्था के कारण स्वास्थ्य देखभाल के लिए गर्भवती महिलाओं को सलाह देना, घरों में नवजात शिशुओं के पास जाकर शिशुओं की देखभाल करना और स्तनपान के बारे में जानकारी देना, हर हाल में नवजात बच्चों को स्तनपान मां को कराने की जानकारी दी गयी.

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना होगा सुनिश्चित

जिला स्वास्थ्य समिति के डीडीए सुमन सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण से लाभ लेकर आशा फैसिलिटेटरों अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकेंगी. वहीं, इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया, प्रशिक्षण सत्र में आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने, महिलाओं को प्रसव पूर्व की तैयारियां, सुरक्षित प्रसव, सुरक्षित गर्भपात, समय से पूर्व जन्मे बच्चे और जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं का कैसे मूल्यांकन किया जाना है, साथ ही होने वाले खतरों से कैसे सुरक्षित करना है आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel