[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज दोस्त ने ही की थी अरमान की हत्या, गिरफ्तार

दोस्त ने ही की थी अरमान की हत्या, गिरफ्तार

0
दोस्त ने ही की थी अरमान की हत्या, गिरफ्तार

किशनगंज.आपसी विवाद में नशे में धुत दोस्त ने ही की थी तनवीर की हत्या. पुलिस ने तनवीर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या ने शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित युवक शहर के रूईधासा निवासी अरमान आलम उर्फ मिस्टर है. दरअसल सात अप्रैल को छैतन टोला में एक गड्ढ़े में लापता युवक तनवीर आलम उर्फ छोटू का शव मिला था. मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उस समय परिजनों ने भी हत्या की आशंका जतायी थी. मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलिस घटना के उदभेदन को लेकर अनुसंधान में जुटी हुई थी. इसी क्रम में पुलिस ने मृतक युवक तनवीर के दोस्तों के बारे में पता लगाना शुरु किया तो पुलिस को पता चला की पकड़ा गया आरोपी अरमान व एक अन्य युवक मृतक तनवीर के दोस्तों में से था. पुलिस ने दोस्तों की तलाश शुरु कर दी तो मंगलवार को पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक आ गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता था. उसे नशे की लत भी थी और अक्सर दोनों साथ नशा भी करते थे. इसके साथ एक अन्य युवक भी रहता था. घटना के दो-तीन दिन पूर्व से ही तीनों संपर्क में थे. आरोपित युवक अरमान का कई बार मृतक तनवीर के साथ झगड़ा होते रहता था. घटना के दिन भी आरोपित युवक अरमान व एक अन्य युवक मृतक तनवीर के साथ रमजान नदी के पास जुटे थे. वहां भी मृतक तनवीर से विवाद हुआ जिसमें मृतक तनवीर की पहले पिटाई की गई. उसके बाद ईंट से वार किया गया जिससे तनवीर बेहोश हो गया. इसके बाद तनवीर की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी बंगाल फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel