[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, हो रही जांच

सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, हो रही जांच

0
सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, हो रही जांच

टेढ़ागाछ

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या चार में सड़क के दोनों किनारों पर टाटी लगाकर रास्ता संकरा किए जाने का मामला सामने आया है. संकरी सड़क के कारण एंबुलेंस व चार पहिया वाहन गांव के भीतर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अंचलाधिकारी शशि कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित सभी वैध कागजात लेकर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि बिहार सरकार की है, जिस पर अतिक्रमण कर रास्ता बाधित कर दिया गया है. उनका कहना है कि शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों तथा आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के गांव तक नहीं पहुंच पाने से जानमाल का खतरा उत्पन्न हो सकता है. प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि जांचोपरांत यदि अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो सड़क को शीघ्र खाली कराया जाएगा और आवागमन बहाल किया जाएगा. इस मौके पर स्थानीय मुखिया अबू बकर एवं सरपंच नौशाद आलम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. प्रशासन की पहल से गांव में समाधान की उम्मीद जगी है और लोग जल्द कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel