[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज थाना आने वाले आमजनों से गलत व्यवहार करने वाले पुलिस पर होगी कार्रवाई

थाना आने वाले आमजनों से गलत व्यवहार करने वाले पुलिस पर होगी कार्रवाई

0
थाना आने वाले आमजनों से गलत व्यवहार करने वाले पुलिस पर होगी कार्रवाई

मानव तस्करों और देह व्यापार रोकने के लिए गठित मानव व्यापार निरोध इकाई को पुर्नगठित करने का निर्देश एसपी ने दिया एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम बैठक, दिये निर्देश किशनगंज पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की. गुरुवार को आयोजित बैठक देर शाम तक चली. एसपी संतोष कुमार ने बैठक में थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना आने वाले आमजनों से गलत व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. कोई फरियाद लेकर थाना आता है, तो उसे गंभीरता से लेंगे. यह निर्देश एसपी ने विशेष रूप से नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को दिया. मानव तस्करों और देह व्यापार रोकने के लिए गठित मानव व्यापार निरोध इकाई को पुर्नगठित करने का निर्देश एसपी ने दिया. साथ ही बैठक में जिले के सभी छोटे-बड़े थाना के पुनर्गठन का प्रस्ताव भेजने का निर्णय भी लिया गया. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाएंगे. एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अपेक्षित है. सीमा से लगने वाले चेक पोस्टों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जानी है. साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जाना है. सुस्त थानाध्यक्ष सुधर जाए और अपनी कार्यशैली में सुधार लाए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे. जो बेहतर करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है. थाना में साफ सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए. प्रत्येक दिन चेक पोस्टों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना है. क्राइम मीटिंग में वारंटियों की गिरफ्तारी, लबित कांडों का निष्पादन, कुर्की जप्ती की कार्रवाई, वाहन चेकिंग आदि का निर्देश दिया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, गर्वनडंगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel