[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज ठाकुरगंज में युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपित गिरफ्तार

ठाकुरगंज में युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपित गिरफ्तार

0
ठाकुरगंज में युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपित गिरफ्तार

पटरे से सिर व गर्दन पर किया प्रहार, सिलीगुड़ी में चल रहा इलाज

ठाकुरगंज. 26 जनवरी की शाम नगर के गांधी नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में गंभीर रूप से घायल लालू मंडल फिलहाल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाजरत हैं. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़ित की पहचान गांधी नगर मोहल्ला निवासी लालू मंडल के रूप में की गयी है. पीड़ित की पत्नी दुखिता देवी के आवेदन पर ठाकुरगंज थाना में सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल आरोपित मिथुन को गिरफ्तार कर किशनगंज कारा भेज दिया है. बताया जाता है कि आरोपित मिथुन पीड़ित का पड़ोसी है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या की नीयत से हमला किया गया. घटना के समय लालू मंडल अपने घर के सामने खड़े थे, तभी आरोपित ने पटरे से उनके सिर के पीछे व गर्दन पर जोरदार प्रहार कर फरार हो गया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना के बाद घायल लालू मंडल को पहले ठाकुरगंज अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सिलीगुड़ी रेफर कर दिया. उनकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार सरस्वती पूजा के दिन दोनों पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद यह हिंसक घटना सामने आई. थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि घायल की पत्नी के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपित के परिजन उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel