[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज तस्करी के 27 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करी के 27 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
तस्करी के 27 मवेशी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज.मवेशी तस्करी के विरुद्ध किशनगंज पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर शनिवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बहादुरगंज-किशनगंज मार्ग पर तीन पिकअप वाहनों से 21 बैल और 6 भैंसों को बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में बंगाल के वीरभूम निवासी शेख कासिम (34वर्ष ) और शेख अजीम (45 वर्ष) शामिल है.

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के पास से मवेशी तस्करी की सूचना मिली थी. पुलिस टीम के द्वारा पिकअप को रूकवाकर तलाशी ली गई. जिसमें 21 बैल और 6 भैंसों को बरामद किया. जब्त किए गए वाहनों में एक बिहार (बीआर 11 जीडी/ 0239) और दो पश्चिम बंगाल (डब्लूबी 71/ 7634, डब्लूबी 53ई / 2185) के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले पिकप शामिल हैं. जप्त मवेशी बहादुरगंज की ओर से किशनगंज होकर बंगाल ले जाया जा रहा था. जप्त मवेशियों को किसके पास ले जाया जाना था यह पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. मवेशियों को कंटेनर में ठूंस ठूंस कर लादा गया था. मवेशियों को ठूंस ठूंस कर लोड किए जाने के कारण कुछ मवेशियों पर जख्म के निशान भी थे. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पूर्व भी हुई जब्ती

केस 1

– बीते 12 फरवरी को भी के कोचाधामन पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन अलग अलग ट्रकों में ले जाए जा रहे 104 मवेशियों के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

केस 2

– बीते 13 फरवरी को भी पुलिस ने एक कंटेनर में तस्करी कर ले जाए जा रहे 27 मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel