[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज डीपीएस शतरंज प्रतियोगिता में 253 खिलाड़ी पुरस्कृत

डीपीएस शतरंज प्रतियोगिता में 253 खिलाड़ी पुरस्कृत

0
डीपीएस शतरंज प्रतियोगिता में 253 खिलाड़ी पुरस्कृत

किशनगंज. जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा पिछले शुक्रवार को संपन्न करायी गयी. विद्यालयी वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने वाले सभी 253 खिलाड़ियों को शुक्रवार को प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक आसिफ इकबाल, प्राचार्या फरहीन इकबाल, संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिए आज के दिन में शतरंज खेलना अपरिहार्य-सा हो गया है. क्योंकि इस खेल के निरंतर अभ्यास करने से उनके कई आंतरिक गुण जैसे चिंतनशक्ति,स्मरणशक्ति,मननशक्ति,धैर्य, दूरदर्शिता,विपरीत परिस्थितियों में संभलने की क्षमता आदि में स्वत: वृद्धि हो जाती है,जोकि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन को समृद्ध बनाने में परम आवश्यक है. इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी नसत, मोहम्मद अली, मोहम्मद शम्स, सरताज, जाहिर, अबू रेहान,शहीदुल, अरबाज, माही, जिया, जाहीन, शदमा,अमैरा, बुशरा; द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ीगण यथा इरशाद, रिहीद, सैउद,तहसीन,साबील, शब्बीर, आमीर, जैश, फरीहा, अहाना, रिद्धि, रूहानी, निसहत , फरहत,फातमा एवं तीसरे स्थानधारी खिलाड़ीगण यथा तौसीफ ,अजहर, इकबाल, वसीम, तबरेज, मोहम्मद एखलाक, नूर, जीशान, तफीदा, सदफ, सुहाना, आयेशा, फात्मा, शीफा, आफिया शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel