[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज दो अलग-अलग टेंपो से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त

दो अलग-अलग टेंपो से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त

0
दो अलग-अलग टेंपो से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त

बहादुरगंज बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327ई में बहादुरगंज दारूलउलूम चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने दो अलग-अलग टेम्पो वाहन से 180 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है. दोनों ही टेम्पो आगे-पीछे ठाकुरगंज की तरफ से बहादुरगंज की तरफ आ रही थी. हालांकि मौके से वाहन चालक किसी तरह निकलने में सफल रहे. बहादुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि जप्त वाहन की छानबीन कर पुलिस आगे की विधिसम्मत कारवाई में जुटी है. इससे पहले गुरुवार की अहले सुबह ठाकुरगंज-पौवाखाली होकर टेम्पो में जा रहे विदेशी शराब के खेप की तस्करी की गुप्त सुचना पुलिस को मिली थी. इतने में पुलिस ने बिना किसी देरी के मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर दारूलउलूम चौक समीप सघन वाहन जांच अभियान को शुरू कर दिया. इस बीच ठाकुरगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टेम्पो के चालकों ने पुलिसिया वाहन जांच अभियान को देख अपने वाहन को अचानक ही सड़क किनारे खड़ी कर दिया एवं किसी तरह स्थल से भाग निकला. मौके पर पुलिस टीम ने जब दोनों ही वाहनों का जांच-पड़ताल किये तो अलग-अलग टेम्पो वाहन के भीतर छिपाकर रखे अलग-अलग ब्रांड के तकरीबन 180 लीटर विदेशी शराब को बरामद कर लिया गया. बतातें चलें कि दो दिन पूर्व में भी हाइवे पर लोहागड़ा समीप वाहन जांच के क्रम में बहादुरगंज पुलिस ने एक चार चक्का वाहन से 302 लीटर अवैध शराब की खेप को बरामद किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel