[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज दो वाहनों पर लदे 12 मवेशी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

दो वाहनों पर लदे 12 मवेशी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
दो वाहनों  पर लदे 12 मवेशी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्तरपाली रोड पर पुलिस ने की कार्रवाई, पांच पर केस दर्ज मवेशियों को सीतामढ़ी और मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर से ले जा रहे थे छतरगाछ किशनगंज अवैध रूप से मवेशियों को ले जाए जाने के मामले में पुलिस के द्वारा दूसरे दिन बुधवार की रात्रि को भी कार्रवाई की गई है. सदर थाना की पुलिस ने बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहन में ले जाये जा रहे 12 मवेशियों को जब्त किया है. मवेशियों के साथ वाहन के चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई उत्तरपाली रोड म की गई. दोनों वाहनों पर छह -छह मवेशी लदे थे. जब्त मवेशी भैंस है. पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. जब्त मवेशियों को सीतामढ़ी और मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर से छतरगाछ ले जाया जा रहा था. पुलिस के द्वारा जब वाहन के चालक से कागजात की मांग की गई तो चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका. पुलिस को किशनगंज के रास्ते अवैध रूप से मवेशी ले जाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद थाना क्षेत्र में निगरानी बरती जा रही थी. इसीक्रम में दो पिकअप वैन उत्तरपाली रोड से ठाकुरगंज -किशनगंज सड़क मार्ग से आगे बढ़ रही थी. मवेशियों को वाहन में ठूंस-ठूंस कर लोड किया गया था. यहां बता दें की पिछले दो दिनों से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाए जाने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे पूर्व खगड़ा मझिया रोड में मंगलवार की देर रात को भी ट्रक पर अवैध रूप से ले जाए जा रहे 37 मवेशियों को पकड़ा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel