[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज 11 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ समापन

11 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ समापन

0
11 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ समापन

पहाड़कट्टा.पशु चिकित्सा महाविद्यालय किशनगंज के पशु औषध विज्ञान एवं विष विज्ञान विभाग द्वारा पशु चिकित्सा औषध विज्ञान और विष विज्ञान में प्रगति विषय पर आयोजित 11 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों, कृषि संस्थानों, केवीके केंद्रों तथा अनुसंधान संगठनों के वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की.समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ इंदरजीत सिंह,कुलपति,बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना थे.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पशु चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान,नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को नई दिशा प्रदान करते हैं. उन्होंने युवा वैज्ञानिकों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशु स्वास्थ्य और उत्पादन में सुधार हेतु निरंतर कार्य करने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ चंद्रहास, अधिष्ठाता,पशु चिकित्सा महाविद्यालय,किशनगंज ने की. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस 11 दिवसीय प्रशिक्षण ने शिक्षकों और शोधार्थियों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी और व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ा,जो भविष्य के अनुसंधानों में सहायक सिद्ध होगा. इस अवसर पर डॉ नरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष पशु औषध विज्ञान एवं विषविज्ञान विभाग ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विभाग सदैव ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षण और शोध में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहता है.उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम की संयोजक डॉ वंदना सिंह, सहायक प्राध्यापक, पशु औषध विज्ञान एवं विषविज्ञान विभाग तथा सह-संयोजक डॉ अनुज सिंह, सहायक प्राध्यापक, पशु पोषण विभाग ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पशु औषध विज्ञान, विषविज्ञान और सुरक्षित औषधि उपयोग से संबंधित नवीनतम तकनीकों,शोधों और व्यावहारिक पहलुओं को प्रतिभागियों तक पहुंचाना था. देशभर से आमंत्रित प्रतिष्ठित संसाधन विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों को औषधीय नवाचारों, विषविज्ञान प्रबंधन, और टिकाऊ पशु स्वास्थ्य प्रणाली से अवगत कराया.कार्यक्रम के समापन पर डॉ शिवरमन रामनारायण ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि,अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, संयोजकों, संसाधन व्यक्तियों तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel