[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार किशनगंज Kishanganj नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन, ₹1.89 लाख की भारतीय मुद्रा जब्त

Kishanganj नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन, ₹1.89 लाख की भारतीय मुद्रा जब्त

0
Kishanganj नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन, ₹1.89 लाख की भारतीय मुद्रा जब्त

दिघलबैंक से नरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट Kishanganj News : किशनगंज के दिघलबैंक सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय मुद्रा की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. बी समवाय दिघलबैंक की नाका पार्टी ने 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे विशेष अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की. कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 134 के पास, भारत की ओर लगभग 10 मीटर दूरी पर की गई. इस दौरान नेपाल से अवैध रूप से भारत लाई जा रही नकदी को जब्त किया गया. बरामद रकम में 500 रुपये के 188 नोट, 200 रुपये के 247 नोट और 100 रुपये के 464 नोट शामिल हैं. कुल जब्त राशि ₹1,89,800 बताई जा रही है. मामले में एसएसबी ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नेपाल से भारतीय मुद्रा की तस्करी कर रहे थे. फिलहाल उनसे गहन पूछताछ जारी है. जब्त की गई राशि को आगे की कार्रवाई के लिए ठाकुरगंज कस्टम कार्यालय में जमा कराया जा रहा है. पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा के निर्देशन में किया गया. इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel