[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

0
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

-शव पहुंचते ही मचा कोहराम चौथम. थाना क्षेत्र अन्तर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत के देवका गांव निवासी युवक की मौत ताजिया देखने के दौरान सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतक युवक की पहचान देवका निवासी धर्मेंद्र महतो के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है की युवक अपने माता-पिता के साथ खगडिया में रहता था. जहां पिता ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. परिजनों ने बताया की बीते बुधवार को मुहर्रम को लेकर खगड़िया में ताजिया खेला जा रहा था, जहां अपने एक दोस्त के साथ करण भी ताजिया देखने खगड़िया बाजार गया था. सड़क पर तेज गति से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया. जिसके कारण युवक के सर में काफी चोट लगी और बेहोश हो गया. सूचना मिलने पर परिजन द्वारा युवक को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद शव जैसे ही पैतृक गांव देवका पहुंचा परिजन सहित आस पास के लोगों में कोहराम मच गया. जिसकी सूचना चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह को दी गयी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर एस आई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया. घटना की सूचना पर मुखिया सोनी देवी पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel