[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

0
सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

प्रतिनिधि, बेलदौर

थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर माली गांव के समीप बुधवार को दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल होने के कुछ घंटे बाद मृतक युवक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला बसुआ गांव निवासी मुकेश साह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक मृतक मनीष कुमार सहरसा के एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. बाइक से सहरसा जा रहा था. इसी दौरान घटनास्थल के समीप आते ही वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया. अचेतावस्था में उक्त युवक को जब राहगीरों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 112 पुलिस को दी. सूचना पर तत्काल 112 पुलिस उक्तस्थल पहुंचकर पीड़ित युवक को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी ले जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही उसके मौत हो गयी. जब पीएचसी के चिकित्सक ने जांच कर जब उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे खगड़िया भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel