[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया रंगदारी नहीं देने पर महिला किसान के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

रंगदारी नहीं देने पर महिला किसान के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

0
रंगदारी नहीं देने पर महिला किसान के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

खगड़िया . मोरकाही थाना क्षेत्र के बहियार में फसल कटाई के एवज में रंगदारी नहीं देने पर एक महिला किसान के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है . पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है .

एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी किसान बेबी देवी ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि उनकी जमीन मोरकाही क्षेत्र के बहियार में स्थित है, जहां मकई की फसल लगी हुई है . उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग खेत पर पहुंचे और फसल कटाई का विरोध करने लगे . महिला के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितों ने कथित रूप से एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की और कहा कि राशि देने के बाद ही फसल काटने दी जायेगी .

विरोध करने पर मारपीट व धमकी

पीड़िता का आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की . इस दौरान बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया गया . आरोपितों ने फसल कटाई पर रोक लगाने के साथ-साथ गोली मारने की धमकी भी दी .

सात लोगों को बनाया नामजद आरोपित

पीड़ित महिला ने मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कैलू यादव, मिलन यादव, चंदन यादव, कुंदन यादव, उदय यादव, आदित्य कुमार एवं आदिश कुमार को नामजद आरोपित बनाया है .

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है . थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है . मामले की जांच की जा रही है .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel