[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया ऑटो की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ऑटो की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
ऑटो की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सदर अस्पताल खगड़िया में परिजन

खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट: खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेतराबाद चांदपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहाँ एक अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय सत्तो साह की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी जलकौड़ा चौक से काम निपटाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ीं.

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल उर्मिला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया ले जाया जा रहा था. परंतु, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतका के भतीजे कृष्ण कुमार ने बताया कि हादसा बेहद अचानक हुआ और दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गंगौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है. पुलिस ने अज्ञात ऑटो और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, इस आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

Previous article Motihari: मक्के के खेत में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, इलाके में सनसनी
Next article Bhagalpur, जून के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति को जायेगा भागलपुर का जर्दालु
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel