[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया रसौंक पंचायत के ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर की बैठक

रसौंक पंचायत के ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर की बैठक

0
रसौंक पंचायत के ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को लेकर की बैठक

– रसौंक में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण व खेल मैदान की उठी मांग खगड़िया. सदर प्रखंड के रसौंक पंचायत के जामा मस्जिद के समीप गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुनील चौरसिया ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक में उत्तर माड़र पंचायत अंतर्गत तीनगछिया गांव के समीप प्राचीन मां कात्यायनी मंदिर को बागमती नदी के कटाव से स्थाई रूप से सुरक्षित के लिए कार्य अविलंब प्रारंभ करने, रसौंक में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण व रसौंक-माड़र में खेल का मैदान निर्माण पर विचार विमर्श किया गया. सुनील चौरसिया ने कहा कि प्राचीन मां कत्ययानी मंदिर जिले का प्राचीन धरोहर है, इसे बचाने के लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पटना व जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी को आवेदन देकर जानकारी दिए हैं. उन्होंने कहा कि वर्षों से पंचायत में प्राथमिक उपस्वास्थ केंद्र भवन का निर्माण नहीं हुआ है. जिससे आम लोगों को स्वास्थ के उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ती है. युवाओं को खेलने के लिए एवं बुजुर्गों को टहलने के लिए रसौंक-माड़र में पार्क व खेल मैदान नहीं है. सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार रंजन व कांग्रेस नेता प्रमोद राय ने कहा कि मां कत्ययानी मंदिर लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का चीज है, इससे बचाने के लिए हर संभव संघर्ष करूंगा. प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण अति आवश्यक है. उपसरपंच प्रतिनिधि मो. मासूम, राम बहादुर तांती ने कहा कि पंचायत सबसे महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की जरूरत है. पंचायत में सरकारी जमीन की कमी नही है, बशर्ते जिला प्रशासन अपने स्तर से पहले करें. गणेश शर्मा व रामप्रवेश राय ने कहा कि खेल का मैदान बहुत जरूरी है. इससे युवाओं का शारीरिक विकास होता है. वहीं ग्रामीण अरविंद यादव, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र राय आदि लोगों ने कहा कि मांग को ससमय नहीं माना गया तो चरणबद्ध लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करेंगे. बैठक में ग्रामीण सहदेव राय, मुशहरु राम, आनंदी तांती, सुरेश पोद्दार, जगदीश मंडल, शंकर पोद्दार, अक्कल तांती, आनंदी राम, नागेश्वर शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel