[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया पूर्व पंसस के घर पर फायरिंग करने के मामले में नामजद तीन आरोपित गिरफ्तार

पूर्व पंसस के घर पर फायरिंग करने के मामले में नामजद तीन आरोपित गिरफ्तार

0
पूर्व पंसस के घर पर फायरिंग करने के मामले में नामजद तीन आरोपित गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर बहादुरपुर पुलिस ने की कार्रवाई

खगड़िया. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक वार्ड संख्या दो निवासी पूर्व पंसस विजय सिंह के घर पर फायरिंग के मामले में नामजद तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 24 घंटे के अंदर बहादुरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया. जबकि गोली लगने से जख्मी पूर्व पंसस विजय सिंह का इलाज चल रहा है. घटना के बाद अलौली थाना में कांड संख्या 01/2026 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एसआइ राजेश्वर प्रसाद गुप्ता को मामले की जांच करने का आदेश दिया. बताया कि बीते 02 जनवरी को बहादुरपुर के गांधी चौक पर पूर्व में हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गया था. कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया था. इसी दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित विजय सिंह द्वारा पुलिस को मौके से दो खोखा सौंपा.पीड़ित के आवेदन पर नामजद किये गये तीन आरोपितों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बहादुरपुर निवासी बौआ मुखिया के पुत्र सुनील सहनी, संजीव यादव के पुत्र नवीन यादव तथा ब्यास यादव के पुत्र संजीव यादव को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि घटना में उपयोग किये गये अवैध हथियार कहां से लाया गया था. इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है. पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. अवैध हथियार, फायरिंग और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

फायरिंग मामले में आठ नामजद व 12 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

पुलिस ने फायरिंग मामले में आठ लोगों को नामजद व 10-12 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें बौआ मुखिया के पुत्र सुनील सहनी, ननकू सहनी, संजीव यादव के पुत्र नवीन यादव, अविनाश कुमार, मोहन ठाकुर के पुत्र सन्नी ठाकुर, व्यास यादव के पुत्र संजीव यादव, रजनीश कुमार एवं विवेक सहनी शामिल है. सभी आरोपित बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हैं. पीड़ित ने कहा कि सभी नामजद आरोपित कुख्यात आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. इनके खिलाफ पूर्व से लूट, हत्या,मारपीट एवं अन्य संगीन मामले का केस दर्ज है.

डायल 112 को सूचना देने वाले को उठाकर ले गयी पुलिस

बहादुरपुर निवासी विजय सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 02 जनवरी को दिन के लगभग 12 बजे बहादुरपुर थाना में वह बैठकर थाना प्रभारी के साथ बीते 01 जनवरी की रात की हुई घटना सुना रहा था. इसी दौरान पुत्र अनुज कुमार चार पांच लड़के के साथ भोज खाकर घर लौट रहा था. उसी समय मेरे पुत्र को देखकर नामित लोग हवाई फायरिंग करते हुए जोगी सिंह के घर में फायरिंग करने लगा. विजय सिंह ने कहा कि पुत्र अनुज कुमार डायल 112 को कॉल किया तो बड़ा बाबू निर्दोष पुत्र अनुज को उठा कर थाना पर ले आये. इसके कारण नामित लोगों का मन और बढ़ गया. विजय सिंह ने कहा कि नामित लोग कुख्यात अपराधी है. उनलोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट, हत्या का केस लंबित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel