[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया कराची-बदलाघाट तटबंध के बीच नहीं होगा जल जमाव

कराची-बदलाघाट तटबंध के बीच नहीं होगा जल जमाव

0
कराची-बदलाघाट तटबंध के बीच नहीं होगा जल जमाव

खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र बागमती नदी पर कराचीन-बदलाघाट तटबंध में तीन नए स्लुइस गेट बनाया जाएगा. सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने कराचीन-बदलाघाट तटबंध के किलोमीटर 29.00 से 35.00 के बीच जल-जमाव की गंभीर समस्या से सदन को अवगत कराया. तारांकित प्रश्न के दौरान पूछे गए प्रश्न के जवाब में जल संसाधन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट की गयी. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि दहमा खैरी खुटहा पंचायत के सुरज नगर गांव के पास स्थित दहमा चौर क्षेत्र में आता है. इस चौर के जल निकासी की व्यवस्था वर्तमान में कराची-बदलाघाट तटबंध के किलोमीटर 35.24 पर निर्मित आरसीसी फ्लड स्लूइस गेट के माध्यम से बागमती नदी में की जाती है. विधायक ने बताया कि विभाग की तरफ से बताया गया है कि वर्तमान समय में वर्णित चौर के निम्न तल पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है. जबकि अन्य ऊंचे क्षेत्रों में किसान खेती का कार्य कर रहे हैं. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है. जिससे प्रतिवर्ष लगभग 7500 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होने की बात सदन में रखी गयी. विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रश्नगत स्थल से शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है. विभाग ने कहा कि वर्तमान में एक फ्लड स्लूइस गेट के माध्यम से जल निकासी हो रही है. लेकिन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जलस्तर को देखते हुए विस्तृत तकनीकी अध्ययन आवश्यक है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या गंभीर है. समाधान की दिशा में विभागीय स्तर पर पहल शुरू की जा रही है. किसानों को अब सर्वेक्षण रिपोर्ट और प्रस्तावित योजना का इंतजार है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel