[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया उद्धव-गोपी प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

उद्धव-गोपी प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

0
उद्धव-गोपी प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

चौथम. प्रखंड अंतर्गत भूतौली गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार को महाभंडारे का आयोजन किया गया. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जबकि मंगलवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होगा. सुबह से ही यज्ञ स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा. पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया. भजन–कीर्तन, शंखनाद और जयघोष से यज्ञ स्थल दिनभर गूंजता रहा. वृंदावन से पधारे परम पूज्य डॉ. श्री चतुर नारायण पराशर महाराज व कथा व्यास श्री रामांश पराशर महाराज के पावन सान्निध्य में कथा का आयोजन अत्यंत गरिमामय व अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ. उनके सारगर्भित, भावपूर्ण और जीवनोपयोगी प्रवचनों ने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया. कथा के आठवें दिन विशेष रूप से उद्धव-गोपी संवाद का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया. इस प्रसंग में बताया गया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ज्ञान का संदेश लेकर उद्धव को वृंदावन भेजते हैं, तब गोपियां अपने निष्काम, निस्वार्थ और अनन्य प्रेम के माध्यम से यह सिद्ध कर देती हैं कि सच्ची भक्ति तर्क, ज्ञान और अहंकार से कहीं ऊपर होती है. गोपियों की कृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा, विरह और समर्पण का भावपूर्ण वर्णन सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई और वातावरण में अद्भुत आध्यात्मिक स्पंदन महसूस किया गया. इस अवसर पर कृष्ण बिहारी दास महाराज ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन से भागवत महिमा, भक्ति और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है. कार्यक्रम के दौरान मां काली की प्रतिमा स्थापना को लेकर भी ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. आयोजन समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से कथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है. यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बन रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ कर रहा है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल प्रसाद, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मनोज कुमार, राम रिझन कुमार, मनोज सिंह, सतीश प्रसाद, निरंजन सिंह, राजेश रंजन भारती, हर्ष बर्धन कुमार, उप मुखिया विनय कुमार, देवेंद्र शर्मा, रविंद्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel