[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया कई महीनों से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी ने प्रमुख प्रतिनिधि का किया घेराव

कई महीनों से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी ने प्रमुख प्रतिनिधि का किया घेराव

0
कई महीनों से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी ने प्रमुख प्रतिनिधि का किया घेराव

चौथम. बीते कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज सफाईकर्मियों ने रविवार को प्रखंड परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि का घेराव किया. सफाईकर्मी बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर घंटों प्रखंड परिसर में डटे रहे और जल्द समाधान की मांग करते रहे. सफाईकर्मियों का कहना था कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है. कर्मियों ने बताया कि परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है और प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने तत्काल प्रभारी बीडीओ सह बीपीआरओ प्रमथ मयंक से फोन पर बातचीत कर सफाईकर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने सफाईकर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बकाया वेतन भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा. वहीं प्रवेक्षक ने बताया कि विभाग में राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है. उन्होंने कहा कि जैसे ही राशि प्राप्त होगी, सभी सफाईकर्मियों के खाते में वेतन भेज दिया जाएगा. मौके पर मनोज सिंह, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, राधे प्रसाद, सीमा देवी समेत दर्जनों सफाईकर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel