[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया अतिक्रमण के नाम पर वेंडर को उजाड़ना व फाइन काटना हो बंद

अतिक्रमण के नाम पर वेंडर को उजाड़ना व फाइन काटना हो बंद

0
अतिक्रमण के नाम पर वेंडर को उजाड़ना व फाइन काटना हो बंद

खगड़िया. शहर के केएन क्लब में खगड़िया टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा बुधवार को फुटपाथ दुकानदारों की बिहार राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नासवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, यातायात उपाधीक्षक त्रिलोक कुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार, आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम, यातायात थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, नगर परिषद से सिटी मिशन मैनेजर पिंटू कुमार सिंह, समाजसेवी मधु कुमार पटवा, मो शहाबुद्दीन, मो हारुन रशीद, वकील यादव ने भाग लिया. बैठक में खगड़िया के पथ विक्रेता की समस्याओं पर चर्चा की गयी. सम्मेलन में वक्ताओं ने पथ विक्रेता की समस्याओं को रखा. वक्ताओं ने बताया कि शहर में पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम 2014 के तहत खगड़िया नगर परिषद् के द्वारा 910 स्ट्रीट वेंडर का सर्वेक्षण करवाया गया है. सभी को विक्रय प्रमाण पत्र/पहचान पत्र निर्गत किया गया, जिसमें वेंडर के वेंडिंग स्थल तथा वेंडिंग के प्रकार अंकित है. इसके बाद भी आये दिन हम सभी को नगर परिषद् के द्वारा अतिक्रमण अभियान के नाम पर उजाड़ा जाता है और जुर्माना वसूला जाता है. इसके कारण हम सभी का रोजगार करना मुश्किल हो जाते हैं. पथ विक्रेताओं ने प्रशासन से सर्वेक्षित सभी स्ट्रीट वेंडर के रोजगार को संरक्षित करने, अतिक्रमण के नाम पर वेंडर को उजाड़ना और फाइन काटना बंद करने, सभी सर्वेक्षित स्ट्रीट वेंडर को व्यवस्थित करने, नये नगर विक्रय समिति चुनाव करके टीवीसी की बैठक की प्रत्येक 3 माह पर नियमित रूप से करने सहित आदि मांग की है. वहीं कार्यक्रम के अंत में 21 सदस्यों की टाउन लेवल फेडरेशन कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में विनय कुमार गुप्ता चुने गये. और कार्यकारी सदस्यों में शैलेंद्र मंडल, हीरालाल साह, मनोज पोद्दार , जरीना खातून, रूपदेवी, सीता देवी, रवीना खातून ,फिरोजा खातून नरेंद्र महतो, सजना राम, संजय पोद्दार ,पुरुषोत्तम ठाकुर तेज नारायण, मनोज कुमार पंडित, राजेश यादव, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, रोशन कुमार, आत्माराम, सुनील साह को चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel