[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया स्वामी सहजानंद पुस्तकालय हुआ अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत

स्वामी सहजानंद पुस्तकालय हुआ अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत

0
स्वामी सहजानंद पुस्तकालय हुआ अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत

– प्रशासन ने पुस्तकालय के कमरे को किया सील परबत्ता. नगर पंचायत परबत्ता के कन्हैयाचक गांव स्थित स्वामी सहजानंद पुस्तकालय को आखिरकार प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया. जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर प्रभारी अंचल अधिकारी शशिकांत कुमार नगर पंचायत के जेई, परबत्ता थानाधयक्ष प्रमोद कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई. साथ ही सभी कमरों को सील किया गया. प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही अतिक्रमण कर रखे लोगों ने पुस्तकालय भवन के अंदर रखे सामान को स्वयं खाली कर दिया. यह कार्रवाई लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील में पारित आदेश के बाद तेज हुई. 28 मार्च 2026 को हुई सुनवाई में द्वितीय अपीलीय प्राधिकार ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया था कि वे अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें. इससे पहले 6 मार्च की सुनवाई में अंचल अधिकारी द्वारा अन्य कार्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए कार्रवाई नहीं हो पाने की बात कही गई थी, जिस पर अपीलीय प्राधिकार ने नाराजगी जताते हुए 520 रुपये का दंड भी लगाया था. साथ ही एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था. इस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार हो रही देरी से परिवादियों में निराशा और नाराजगी बढ रही थी तथा उच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन अंततः जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया. अब ग्रामीणों के प्रयास और प्रशासनिक कार्रवाई से इस सार्वजनिक संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel