[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया शहर में सड़क, नाला, जलनिकासी व अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता: नगर सभापति

शहर में सड़क, नाला, जलनिकासी व अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता: नगर सभापति

0
शहर में सड़क, नाला, जलनिकासी व अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता: नगर सभापति

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला नगर सभापति की नेतृत्व में बढ़ रहा है. शहर के छोटी-बड़ी गली में नाला व सड़कें की जाल बिछाया जा रहा है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शुक्रवार को क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 के अशोक पेड़ा भंडार गली में नवनिर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया. यह सड़क लगभग 20 लाख 62 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित की गयी है. बताया जाता है कि अशोक पेड़ा भंडार गली की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी. बरसात के मौसम में कीचड़, जलजमाव और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ती थी. नई पीसीसी सड़क बनने से अब इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है. नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारना है. उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़क, नाला, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लगातार क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है. नगर सभापति ने कहा कि शहर की छोटी गलियों और मोहल्लों में भी बेहतर सड़क और नाला व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है, क्योंकि यही स्थान आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा.

शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित व विकसित नगर के रूप में किया जा रहा स्थापित

नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला, कुआं जीर्णोद्धार, जलनिकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को लगातार क्रियान्वित किया जा रहा है. आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास के लिए कई नई योजनाएं शुरू की जायेगी. जिससे खगड़िया शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके. उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड संख्या 29 की वार्ड पार्षद सुनीता कुमारी, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अशोक यादव, शंकर पंडित, अवध पंडित, सियालाल साह, सुनील ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel