[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया चोरी करने से मना किया तो दुकानदार को पीटा,रेफर

चोरी करने से मना किया तो दुकानदार को पीटा,रेफर

0
चोरी करने से मना किया तो दुकानदार को पीटा,रेफर

मड़ैया बाजार स्थित दुकान में चोरों ने मचाया उत्पात पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक बाजार स्थित नाश्ता दुकान में चोरी करने से मना करने पर बदमाशों ने दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट किया. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. जख्मी दुकानदार ने बताया कि तीन चार चोर ने दुकान के पीछे से घुसकर दुकान में रखे नकद रुपये की चोरी की. इस दौरान उनका नींद खुल गया. शोर मचाया तो सभी चोरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया. चोरों ने दुकानदार दिवाकर साह उर्फ दयाल साह के ऊपर दुकान में रखे डंडे व लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने मारपीट कर रहे चोरों की पकड़ने की कोशिश की. जख्मी ने घटना की जानकारी मड़ैया पुलिस को दी. चोरों को पुलिस की आने की भनक लगते ही भाग गया. इधर, पीड़ित दुकानदार दयाल साह के पुत्र गौरव कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया है कि पिता दिवाकर साह चौरसिया चौक स्थित नाश्ता दुकान में सोए थे. इसी दौरान शुक्रवार की देर रात तीन चार चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे से पीपरालतीफ निवासी मो मोजाहिल के पुत्र मो साजिद, मो बरकत के पुत्र मो. हसरत सहित दो अज्ञात बदमाशों ने मिलकर दुकान में रखे 51 हजार रखे रुपये और पिता के गले से सोने का चैन छीन लिया. चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पिता के साथ बेरहमी से मारपीट किया. इधर मड़ैया थानाध्यक्ष मो. फ़िरदौस ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए परबत्ता पीएचसी भेज दिया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जख्मी को रेफर कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel