[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल, लोग तरह-तरह का अपना रहे तरीका

भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल, लोग तरह-तरह का अपना रहे तरीका

0
भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल, लोग तरह-तरह का अपना रहे तरीका

कोई बाग़ बगीचा तो कोई झरना में नहाकर गर्मी से सुकून पाने का कर रहे प्रयास गोगरी. जिले में विगत दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार को गर्मी ने लोगों का हाल- बेहाल कर रखा है, न दिन में सुकून है, न रात में चैन. सुबह होते ही सूर्य की किरणों से निकलती गर्मीं दिन के आठ नौ बजे से ही शरीर के लिए असहनीय होने लगती है. दोपहर में सूर्य से आग के गोले की तरह निकलती गर्मी से लोग बेहद परेशान हो जाते हैं, जो शाम के के बाद ही राहत दे पाता है. ग्रामीण इलाके के लोग बाग़ बगीचे में तो कई लोग झरना और टंकी में नहाकर अपने आप को गर्मी से राहत दिलाने की कोशिश में लगे रहते हैं. रात्रि में धूप से भले ही छुटकारा मिलता हो, लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिलती. इधर बुधवार की दोपहर में तापमान 36 डिग्री से पार कर गया है. गर्मी के कारण आवश्यक कार्य से ही लोग घर से निकल रहे हैं. सामान्यत: लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं. गर्मी के प्रकोप का असर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखने लगा है. जिन जमालपुर बाजार में पूरे दिन भीड़-भाड़ रहती थी, वहां सुबह-शाम ही लोग नजर आते हैं. शहर के बघवा चौक के साथ ही ग्रामीण इलाकों से खरीदारी के लिए आनेवाले लोग अपने निकटवर्ती बाजार में ही जाना मुनासिब समझ रहे हैं. जिसके कारण शहर-बाजार का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. शादी-विवाह के इस मौसम में कपड़े तथा अन्य सामग्री की दुकानों में गांव के लोगों की भीड़ रहनी चाहिए थी, लेकिन मौसम की मार के कारण भीड़ नहीं देखी जा रही है. दुकानदारों ने बताया कि शादी-विवाह को देखते हुए कई तरह के कपड़े मंगाए थे. लेकिन, खरीदारों की संख्या काफी कम हो गई है. कारोबार के लिहाज से यह बेहतर समय था, लेकिन प्रचंड गर्मी से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel