[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मौर्या रेस्ट हाउस के संचालक सह सरपंच पति व पुत्र सहित सात महिला-पुरुष सैक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार

मौर्या रेस्ट हाउस के संचालक सह सरपंच पति व पुत्र सहित सात महिला-पुरुष सैक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार

0
मौर्या रेस्ट हाउस के संचालक सह सरपंच पति व पुत्र सहित सात महिला-पुरुष सैक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार

महेशखूंट थाना क्षेत्र के आसाम रोड चौक स्थित मौर्या रेस्ट हाउस में डीएसपी ने किया रेड

सैक्स रैकेट मामले में संलिप्त चार पुरूष व तीन महिला धराया

महेशखूंट/गोगरी. थाना क्षेत्र के आसाम रोड चौक स्थित मौर्या रेस्ट हाउस में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. सैक्स रैकेट मामले में सात महिला पुरुष सहित नाबालिग को हिरासत में लिया गया. गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. डीएसपी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि मौर्या रेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर रेस्ट हाउस में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान रेस्ट हाउस के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में महिला पुरुष को गिरफ्तार किया गया. रेस्ट हाउस से तीन संदिग्ध महिला, एक नाबालिग लड़की, दो लड़का एवं होटल संचालक पिता-पुत्र से पूछताछ की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि मौर्या होटल संचालक सुरेंद्र कुमार चौरसिया एवं उसके पुत्र मुरली कुमार चौरसिया सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी ने बताया कि रेस्ट हाउस में तलाशी के दौरान फर्जी कई आधार कार्ड, मोबाइल जब्त किया गया है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि नाबालिग लड़की से पूछताछ की जा रही है. परिजनों को बुलाकर सौंप दिया जायेगा. छापेमारी में गोगरी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, एसआई उमेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

महेशखूंट सरपंच पति सैक्स रैकेट का है मुख्य सरगना

बताया जाता है कि महेशखूंट पंचायत के सरपंच सह होटल संचालक सुरेन्द्र कुमार चौरसिया सैक्स रैकेट का मुख्य सरगना है. लोगों ने बताया कि पुत्र मुरली चौरसिया गांव की लड़की को बहला-फुसलाकर रुपये का प्रलोभन देकर रेस्ट हाउस लाता था. नाबालिग लड़की को अधिक रुपये कमाने का लालच दिया जाता है. बताया जाता है कि सरपंच पति वर्षों से सैक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे. थाना क्षेत्र के कई होटल व रेस्ट हाउस में सेक्स धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है. बीते 13 अप्रैल को डीएसपी साक्षी कुमारी द्वारा सहरसा रोड स्थित दवाई की आड़ में चला रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. जिसमें 7 लोगों को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया था.

रेस्ट हाउस का नाम बदला, लेकिन धंधा वही

बताया जाता है कि सरपंच पति पहले भी सैक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. उस समय भगवती रेस्ट हाउस के नाम से संचालन किया जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद भगवती रेस्ट हाउस का नाम बदलकर मौर्या रेस्ट हाउस कर दिया गया. लोगों ने बताया कि रेस्ट हाउस का सिर्फ नाम बदला है, लेकिन धंधा वहीं फल फुल रहा था. लोगों ने बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 ऐसे कई रेस्ट हाउस है, जिसमें अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है. अनैतिक कार्य के लिए युवक-युवतियों को बिना होटल के रजिस्टर में इंट्री किए मोटी रकम लेकर कमरा उपलब्ध कराया जाता है.

वर्ष 2016 में भी हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बताया जाता है कि वर्ष 2016 में भगवती रेस्ट हाउस में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. गोगरी के तत्कालीन एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए महेशखूंट बाजार के मां भगवती रेस्ट हाउस, वैष्णवी रेस्ट हाउस व महेशखूंट स्टेशन रोड स्थित चौरसिया निवास में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष को देह व्यापार में गिरफ्तार किया गया था.

13 अप्रैल को भी हुआ था सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 किनारे हेल्थ क्लिनिक की आड़ में इलाज के बहाने कथित जिस्मफरोशी का गोरखधंधा का 13 अप्रैल 2026 का भंडाफोड़ किया गया था. गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने भंडाफोड़ किया था. महेशखूंट थाना क्षेत्र के सहरसा-महेशखूंट मुख्य सड़क एनएच 107 के किनारे हरिओम मेडिकल हॉल नामक एक निजी क्लीनिक में गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने छापेमारी की. छापेमारी में क्लिनिक संचालक डॉ. अभिमन्यु कुमार व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था. छापेमारी के दौरान क्लिनिक के ऊपर मंजिल पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया गया था. इस दौरान डॉक्टर दंपती सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया था. जिसमें तीन नाबालिग लड़की व दो युवक शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel