[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया एसडीओ ने दवा खाकर की फाइलेरिया अभियान की शुरुआत

एसडीओ ने दवा खाकर की फाइलेरिया अभियान की शुरुआत

0
एसडीओ ने दवा खाकर की फाइलेरिया अभियान की शुरुआत

गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दवा खाकर की. एसडीओ ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हर व्यक्ति दवा का सेवन करें. फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है, जिससे व्यक्ति हाथी पांव या हाइड्रोसील जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है. इस बावत मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि 10 फ़रवरी से 24 फ़रवरी तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे. कार्यक्रम के पहले दिन सभी बूथों पर दवा दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रोगी इस दवा का सेवन न करें. खाली पेट न खाएं दवा, रैपिड रिस्पांस टीम रहेगी तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश और प्रबंधक रूपक कुमार ने बताया कि गोगरी में कुल 4 लाख लाभार्थियों को दवा खिलाने के लिए अलग-अलग इलाके में कई टीमें बनायी गयी हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा का वितरण नहीं होगा, बल्कि स्वास्थ्यकर्मी अपनी मौजूदगी में दवा खिलाएंगे. बताया गया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं व अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नही लेनी है. दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है. दवा पूरी तरह सुरक्षित है व बीपी, शुगर व अर्थराइटिस के मरीज भी इसे ले सकते हैं. दवा खाने के बाद मितली या चक्कर आए, तो यह शरीर में परजीवी होने का संकेत है. आपात स्थिति के लिए हर स्वास्थ्य केंद्र और उपकेन्द्र में रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी. लगातार पांच साल दवा का सेवन ही एकमात्र बचाव डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने फाइलेरिया की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मच्छर के काटने से फैलने वाला रोग है जो लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है. यदि कोई व्यक्ति लगातार 5 साल तक साल में एक बार इन दवाओं का सेवन कर लेता है, तो जीवन भर उसे फाइलेरिया होने की संभावना समाप्त हो जाती है. कैम्प लगाकर खिलाई जाएगी दवा कैम्प लगाकर दवा खिलाई जाएगी. अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों को अपने सामने दवा सेवन कराएंगे, जबकि प्रशिक्षित कर्मी अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे. 20 पंचायतों के लिए अलग-अलग सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं. इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रूपक कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, केटीएस ओमप्रकाश यादव, डब्लूएचओ मोनिटर संजय कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel