[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सड़क हादसे में घायल बोरिंग ऑपरेटर की 28 दिन बाद मौत, पिता के निधन की खबर सुन बेटी की हालत बिगड़ी

सड़क हादसे में घायल बोरिंग ऑपरेटर की 28 दिन बाद मौत, पिता के निधन की खबर सुन बेटी की हालत बिगड़ी

0
सड़क हादसे में घायल बोरिंग ऑपरेटर की 28 दिन बाद मौत, पिता के निधन की खबर सुन बेटी की हालत बिगड़ी
परिजन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

सोनमनकी रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने मारी थी टक्कर

पूरी घटनाक्रम के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली काली मंदिर निवासी रामोतार यादव के 50 वर्षीय पुत्र मंटुन यादव राजकीय स्टेट बोरिंग में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे. बीते 23 अप्रैल को वे प्रतिदिन की तरह अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे रोज बर्ड स्कूल के समीप सोनमनकी रोड पार करने लगे, तभी सोनमनकी की तरफ से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मंटुन यादव सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं.

28 दिनों तक चला हायर सेंटर में इलाज, बुधवार सुबह तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंटुन यादव के परिजनों को दी. परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज (हायर सेंटर) के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में पिछले 28 दिनों से उनका सघन इलाज चल रहा था. परिजनों को उम्मीद थी कि वे ठीक हो जाएंगे, लेकिन बुधवार की सुबह अचानक इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर से लेकर पैतृक आवास तक कोहराम मच गया.

पिता के वियोग में बेटी की स्थिति हुई गंभीर, अस्पताल में भर्ती

मंटुन यादव अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषण करने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हृदयविदारक घटना का सबसे दुखद पहलू तब सामने आया जब पिता की मौत की खबर सुनते ही उनकी बेटी सदमे में आ गई और उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने बेटी को भी इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: थानाध्यक्ष

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई. बुधवार को पुलिस टीम ने बेगूसराय से लाए गए शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और अंतपरीक्षण (पोष्टमार्टम) के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. थाना पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर दुर्घटना का कारण बने अज्ञात ऑटो और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel