बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेलदौर-पिरनगरा पथ पर बुधवार को सोनमाबासा गांव समीप सड़क दुर्घटना में फुटकर दुकानदार के जख्मी हो गया. बताया कि महिनाथ नगर गांव के राजेन्द्र मंडल खिलौना की सामग्री बेचकर लौट रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया. ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया.