[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया उपेक्षित कुएं के जीर्णोद्वार से श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल की मिलेगी सुविधा: नगर सभापति

उपेक्षित कुएं के जीर्णोद्वार से श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल की मिलेगी सुविधा: नगर सभापति

0
उपेक्षित कुएं के जीर्णोद्वार से श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल की मिलेगी सुविधा: नगर सभापति

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में विकास योजनाओं का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. सभापति ने वार्ड संख्या 23 में दुर्गा मंदिर सन्हौली के परिसर में तीन लाख दो सौ रुपये की लागत से कुआं का जीर्णोद्धार किया. नगर सभापति ने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित कुएं के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य से श्रद्धालुओं व आसपास के ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी. यह कार्य न केवल धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि क्षेत्र के आम लोगों को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचायेगा. इसके अलावे लाडो वेटनरी के समीप, गुलशन स्पोर्ट्स गली में चार लाख चार सौ रुपये की लागत से आरसीसी नाला व सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस योजना के पूर्ण होने से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा गली-मोहल्ले में आवागमन सुगम व सुरक्षित बनेगा. बरसात के मौसम में होने वाली कठिनाइयों से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी. नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड संख्या 23 सहित पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जायेगी, ताकि आम नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें. मौके पर वार्ड पार्षद बबलू कुमार, श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, विक्की सिंह, ऋषि रंजन, ममता देवी, अन्नू देवी, पूनम देवी, मासूम कुमारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel