[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया जबरन शादी व मारपीट का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

जबरन शादी व मारपीट का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

0
जबरन शादी व मारपीट का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

परबत्ता. प्रखंड के कवेला पंचायत अंतर्गत डुमरिया खुर्द गांव निवासी मन्नयम कुमार ने थाने में आवेदन देकर जबरन शादी कराने सहित मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में मन्नयम कुमार, पिता स्व सूर्यशेखर ठाकुर ने बताया कि 29 जनवरी को गांव के कमल कुमार राय, पिता सुदर्शन राय उन्हें गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव लेकर गया. वहां गाय नहीं मिलने पर पहले लगार गांव और फिर सिराजपुर चलने को कहा. सिराजपुर पहुंचने के बाद कमल कुमार राय, चुहवा कुमार और प्रिंस कुमार ने उनका मोबाइल यह कहकर ले लिया कि चार्ज में लगा देते हैं. आवेदन के अनुसार, देर होने पर जब मन्नयम कुमार ने लौटने की बात कही, तो उक्त व्यक्तियों समेत 5–6 अज्ञात लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. कमल कुमार राय ने पिस्टल सटाकर शादी करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर सभी ने मारपीट की. इसके बाद रात्रि करीब 11 बजे उनकी शादी कुंदन कुमारी, पिता स्व सच्चिदा चौधरी से जबरन करा दी गयी. मन्नयम कुमार ने बताया कि उनके बहनोई को दूसरे व्यक्ति के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर परबत्ता थाने की पुलिस ने उन्हें ग्राम सिराजपुर से मुक्त कराया. वहीं लड़की ने बताया कि शादी लड़के की मर्जी से हुई है. लगाये गये आरोप निराधार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel