[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया साइबर अपराध की सूचना पर ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी

साइबर अपराध की सूचना पर ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी

0
साइबर अपराध की सूचना पर ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी

एक आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

गोगरी. थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी के समीप राज ऑनलाइन सेंटर नामक एक दुकान पर साइबर डीएसपी सहित थाना पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. छापेमारी टीम का नेतृत्व खगड़िया के साइबर डीएसपी कर रहे थे. उनके साथ गोगरी एसआई दिनेश कुमार गोगरी थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद थे. करीब पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने राज ऑनलाइन सेंटर को चारों ओर से घेर लिया और अंदर गहन तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन सेंटर में लगे कई डिजिटल उपकरणों को जब्त करते हुए जांच किया गया. मौके से राज ऑनलाइन सेंटर के एक स्टाफ बड़ी चक निवासी रॉबिन सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं राज ऑनलाइन सेंटर के मुख्य संचालक के फरार होने की बात सामने आ रही है. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि उक्त ऑनलाइन सेंटर कथित रूप से साइबर अपराध से जुड़ा हुआ था. आरोप है कि यहां संगठित तरीके से एक टीम काम करती थी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ आधार कार्ड बनाने जैसे अवैध कार्य किए जाते थे. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस छापेमारी के पीछे के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. साइबर डीएसपी खगड़िया ने बताया कि मौके से आठ आधार कार्ड बरामद हुए हैं, छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इन साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel