[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया ठंड से बचाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र वितरित

ठंड से बचाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र वितरित

0
ठंड से बचाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, जरूरतमंदों के बीच ऊनी वस्त्र वितरित

शीतलहर की संभावना को देख बाजार सज गयी है ऊनी कपड़ों की दुकानें

ठंड बढ़ी तो अलाव जलाने, फुटपाथ पर रहने वालों के लिए बनाया जाएगा रैन-बसेरा

खगड़िया. शीतलहर की आशंका को देख बाजार में ऊनी वस्त्रों की दुकानें सजने लगी हैं. ग्राहकों की भी भीड़ लगने लगी है. शहर के कचहरी रोड, मेन रोड व स्टेशन रोड में ऊनी वस्त्र की दुकानें सज गयी हैं. इस बीच प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी अभिषेक पलासिया द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. शहर में खुले आसमान के नीचे फुटपात पर रहने वाले लोगों के बीच जिला प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया गया. बताया जाता है कि पारा ने नीचे गिरने लगा है. आगे और भी ठंड बढ़ने की संभावना है. जनवरी महीने में ठंड का प्रकोप अधिक रहेगा. शीतलहर की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. ठंड से सर्वाधिक परेशानी गरीबों व फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों होने वाली है. आने वाले दिनों दिनों इनकी मुश्किलें और बढ़ जाएगी. दिन तो धूप के सहारे कट जाएगी. लेकिन रात काटना इनके लिए चुनौती बन जाएगी.

गरीब तथा फुटपाथ पर रात गुजारने वालों की ठंड से बचाव/सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है. जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने सहित गरीबों व निःसहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने का निर्णय लिया. इधर, अपर मुख्य सचिव ने भी डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि जनवरी माह के बीच ठंड की व्यापकता और तीक्ष्णता कभी-कभी प्रचंड एवं भयावह शीतलहर रूप ले लेती है. ऐसी स्थिति में प्रायः शहरी/अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बसे गरीब,निःसहाय,आवासविहीन लोग शीतलहर से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. राज्य स्तर से गरीब,निःसहाय लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए जिले में पूरी व्यवस्था व सतर्कता बरती जाय.

रैन बसेरों व शरण स्थलों की व्यवस्था होगी दुरुस्त

अपर मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों के रिक्शा चालक, दैनिक मजदूरों,असहायों तथा जरूरतमंदों के रहने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था करने को कहा गया है. जहां रैन बसेरा उपलब्ध नहीं है,वहां जिले में उपलब्ध पॉलीथिन शीट्स,टेंट का उपयोग कर अस्थाई शरण स्थली बनाने को कहा गया है. रैन बसेरों तथा अस्थाई शरण स्थली में ठहरने वालों के लिए प्रर्याप्त संख्या में कंबल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गए हैं. रिक्शा चालक, दैनिक मजदूरों, नि:सहायों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा.

महत्वपूर्ण/ सार्वजनिक जगहों अलाव जलाने के होगी व्यवस्था

धर्मशाला,अस्पताल परिसर,रैन बसेरा,मुसाफिरखाना,रिक्सा/बस स्टैंड,चौराहा,रेलवे स्टेशन परिसर,सहित अधिक भीड़ जुटने वाली जगहों पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिये गए हैं. साथ ही संबंधित अन्य पदाधिकारियों को रैन बसेरों,अन्य शरण स्थलों तथा अलाव जलाने वाले जगहों का समय-समय पर निरीक्षण एवं सघन अनुश्रवण करने को भी कहा गया है. शीतलहर से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन शीतलहर की स्थिति उत्पन्न होते ही राज्य नियंत्रण कक्ष में भेजने के निर्देश दिये गए हैं.

कई विभागों को किया अलर्ट

राज्य स्तर से स्वास्थ्य,पशुपालन तथा कृषि विभाग को भी शीतलहर से बचाव को लेकर जिले में इंतजाम करने को कहा गया है. ठंड व शीतलहर से न सिर्फ इंसानों को बल्कि पशु एवं फसलों को भी नुकसान होता है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ठंड से बचाव के लिये चिकित्सीय व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि कम से कम जानमाल का नुकसान हो. इसी तरह शीतलहर से पशुओं तथा पाला से फसलों को बचाने के लिये प्रर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं. बिजली विभाग को नियमित रूप से विद्युत सप्लाई जारी रखने को कहा गया है.

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगायी नेकी की दीवार

ठंड से लोगों को बचाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नेकी की दीवार लगाया गया है. डॉ. अमित कुमार आनंद के पहल पर दर्जनों लोगों ने शहर के स्टेशन रोड में नेकी की दीवार लगाया है. लोगों से नेकी की दीवार पर ऊनी वस्त्र डोनेट करने की अपील की है. आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राम व डॉ. अमित कुमार आनंद ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए नेकी की दीवार काफी लाभदायक है. उन्होंने लोगो से ऊनी वस्त्र नेकी की दीवार पर रखने की अपील की है. निर्णय लिया है कि शहर में घूम घूम कर लोगों को जागरूक किया जाएगा. जरूरतमंद लोगों को वस्त्र उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel