[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया परबत्ता थाना के वायरलेस ऑपरेटर के घर चित्रगुप्त नगर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

परबत्ता थाना के वायरलेस ऑपरेटर के घर चित्रगुप्त नगर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

0
परबत्ता थाना के वायरलेस ऑपरेटर के घर चित्रगुप्त नगर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

हत्या मामले में फरार चल रहा ऑपरेटर का पुत्र प्रशांत …………. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में 24 मई की दोपहर नीतीश कुमार की हुई थी हत्या …………. फोटो. 14 केप्सन. आरोपित के घर माधोपुर में इस्तेहार चिपकाते थानाध्यक्ष सिंटू कुमार प्रतिनिधि, खगड़िया चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी तिलो महतो के पुत्र नीतीश कुमार की हत्या आवास बोर्ड में करंट लगाकर बदमाशों ने कर दी थी. नीतीश हत्या मामले में फरार अपराधियों के घर पुलिस इस्तेहार चिपका रही है. बताया जाता है कि यदि हत्या आरोपित न्यायालय में या थाना पर आत्म सर्पण नहीं करता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार द्वारा नीतीश हत्या मामले में आरोपित के घर कुर्की करने को लेकर न्यायालय से अनुरोध किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष सिंटू कुमार बुधवार को परबत्ता थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रामफल दास के पुत्र प्रशांत कुमार के घर इस्तेहार चिपकाया है. बताया जाता है कि हत्यारोपित प्रशांत कुमार के पिता परबत्ता थाना में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है. मालूम हो कि बीते 24 मई को नीतीश व उसके दोस्त अभिषेक को बदमाशों ने सूर्य मंदिर चौक पर से उठाकर मारपीट किया था. मारपीट के दौरान नीतीश को करंट लगाकर हत्या कर दी गयी थी. नीतीश की हत्या बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपित आवास बोर्ड निवासी मुसो यादव के पुत्र कारेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था. नीतीश हत्या मामले में चित्रगुप्त नगर थाना में कांड संख्या 27/24 दर्ज किया गया था. नीतीश हत्या कांड में करण कुमार, चंदन चांद, अमन कुमार, अजीत कुमार, भुला यादव, सूरज उर्फ भोली सिंह, प्रशांत कुमार, आदित्य कुमार उर्फ गौतम यादव को नामजद किया गया था. हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इससे पहले चित्रगुप्त नगर पुलिस ढोल बजाकर हत्या आरोपितों के घर इस्तेहार चिपकाया था. थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार ने बताया कि सात दिनों के अंदर न्यायालय में हाजिर नही होने वाले आरोपितों के घर को कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel