[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया दो दिनों से लापता चार वर्षीय की तलाश में जुटी पुलिस, फोटो लेकर भटक रहे परिजन

दो दिनों से लापता चार वर्षीय की तलाश में जुटी पुलिस, फोटो लेकर भटक रहे परिजन

0
दो दिनों से लापता चार वर्षीय की तलाश में जुटी पुलिस, फोटो लेकर भटक रहे परिजन

खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर उत्तरी पंचायत के पचखुट्टी गांव से चार साल की बच्ची बीते दो दिनों से लापता है. बच्ची की तलाश में पुलिस खाक छान रही है. लापता बच्ची की तलाश में एसपी राकेश कुमार गांव पहुंचकर परिजन व ग्रामीणों से पुछताछ की. बताया जाता है कि रहीमपुर उत्तरी पंचायत के पचखुट्टी गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ बच्चन की चार वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी बीते शुक्रवार की सुबह 10 बजे से लापता है. बच्ची घर के सामने खेल रही थी. अचानक बच्ची लापता हो गयी. परिजनों द्वारा गांव व आस-पास के घरों में खोजबीन किया. 48 घंटे बाद भी बच्ची का पता नहीं चला है. जिसको लेकर परिजनों में चिंता हो रही है. बच्ची की माता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. परिजनों को सुरक्षित बच्ची लौटने का इंतजार है. बच्ची की माता परेशान हैं. पिता फोटो लेकर गांव गांव भटक रहे हैं. उनके अन्य रिश्तेदार भी खोजबीन में जुटी है. लापता बच्ची के परिजनों ने मुफस्सिल पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. तब से पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुट गयी है. पुलिस सोशल मीडिया पर लापता बच्ची का फोटो वायरल कर तलाश में जुटी हुयी है. लोगों से अपील की है कि अगर बच्ची कहीं दिखे तो पुलिस को सूचित करें. लापता बच्ची को खोजने में डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी लगे हुए हैं. लापता बच्ची के परिजन दिन-रात एक कर दिया है. लेकिन, अब तक बच्ची का पता नहीं चला. परिजन अलग अलग टीम बनाकर गांव गांव फोटो लेकर खोज रही है. लोगों को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर खोजने के लिए मदद मांगी है. इधर, एसपी प्रत्येक थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी को लापता बच्ची की खोजने को कहा है. सोशल मीडिया पर तलाशी अभियान के तहत बच्ची को खोज में जुटी है. सोशल मीडिया पर सिर्फ लापता बच्ची की फोटो वायरल हो रहा है. हर लोगों को लापता बच्ची के लौटने का इंतजार है. हालांकि बीते दिनों गंगौर थाना क्षेत्र में लापता बच्ची हत्या को लेकर परिजनों में चिंता देखी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel