[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों को बच्चों की शिक्षा व संरक्षण की दिलायी गयी शपथ

बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों को बच्चों की शिक्षा व संरक्षण की दिलायी गयी शपथ

0
बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों को बच्चों की शिक्षा व संरक्षण की दिलायी गयी शपथ

मानसी .

प्रखंड कार्यालय परिसर में बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों को शपथ दिलायी गयी . इस दौरान उपस्थित लोगों को बच्चों के समुचित पोषण, शिक्षा-दीक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का संकल्प दिलाया गया . साथ ही कम उम्र के बच्चों से किसी भी संस्थान, सार्वजनिक अथवा निजी स्थान पर किसी प्रकार का कार्य नहीं कराने एवं बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन करने की शपथ दिलायी गयी .

बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना समाज की जिम्मेदारी

बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है . उन्हें शिक्षा एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें . उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक अपराध है . बाल श्रम करवाने में लिप्त व्यक्तियों एवं संस्थानों के मालिकों पर सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है .

कई पदाधिकारी व कर्मी रहे उपस्थित

मौके पर अंचल अधिकारी आमिर हुसैन, बीपीएम जीविका घनश्याम दीनबंधु, कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय शर्मा, परिवर्तन पदाधिकारी सुमित सुमन, सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुतुल कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी आनंद गौतमी, उद्यान पदाधिकारी पांडे, कृषि पदाधिकारी निर्मल कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सौंदर्य लाल बाबुल भारती, अभियंता विकास कुमार सिंह, अभियंता पंचायत कल्पना कुमारी, अभियंता पीएचईडी अंकित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक डीसीएम मिथिलेश कुमार, राजस्व अधिकारी गंगा कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुजीत कुमार, फार्मासिस्ट अमित कुमार, प्रखंड नाजिर, सहायक मृत्युंजय कुमार, विकास मित्र सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel