[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया डायट रामगंज संसारपुर में एफएलएन का एक दिवसीय प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

डायट रामगंज संसारपुर में एफएलएन का एक दिवसीय प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

0
डायट रामगंज संसारपुर में  एफएलएन का एक दिवसीय प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

खगड़िया. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट रामगंज में सोमवार को एक दिवसीय एफएलएन का प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं को दिया गया. एफएलएन प्रशिक्षण का उदघाटन डायट के प्राचार्य मनोज कुमार यादव, अवनीश कुमार, जिला कॉर्डिनेटर ज्योति कुमारी, डॉ. विक्रांत भास्कर और जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया. सीएसएफ अवनीश कुमार ने कहा कि एफएलएन कार्यशाला बच्चों को पढ़ना, लिखना और मूलभूत गणितीय कौशल सिखाने का महत्वपूर्ण प्रयास है. प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने प्रशिक्षु को संबोधित करते हुए कहा कि यह एफएलएन प्रशिक्षण राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् महेंद्रू पटना के दिशा निर्देश पर दिया गया. प्राचार्य कहा कि प्राथमिक शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षु को दिया गया. जिला कॉर्डिनेटर ज्योति कुमारी और डॉ. विक्रांत भास्कर ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् महेंद्रू पटना का लक्ष्य है, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अक्षर ज्ञान विभागीय मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करना, ताकि 2026 की सर्वे परख में खगड़िया जिले की तस्वीर बदली जा सके. जिला कॉर्डिनेटर ने बताया कि निपुण भारत के तहत कक्षावार भाषा और गणित में बच्चों को निपुण बनाना है. जिला समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण के मूल उद्देश्यों को विद्यालय तक पहुंचाने का दायित्व संदर्भदाताओं पर है. जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार, अर्चना कुमारी, डॉ. मधुश्री, पंकज कुमार पंडित, धर्मनारायण तांती, सोनू कुमार, लक्ष्मी कुमारी, विश्वमोहन राकेश डायट के सभी प्रशिक्षु मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel