[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया जनगणना 2027 को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 370 प्रगणक होंगे प्रशिक्षित

जनगणना 2027 को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 370 प्रगणक होंगे प्रशिक्षित

0
जनगणना 2027 को लेकर नौ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 370 प्रगणक होंगे प्रशिक्षित

चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभा कक्ष में भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य को लेकर गुरुवार से नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रंजीत कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने किया. प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के 370 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग लेंगे. प्रशिक्षण 16 से 24 अप्रैल तक संचालित होगा. इसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक चरण में तीन बैच के माध्यम से करीब 126 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को मकान सूचीकरण, सर्वेक्षण एवं गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है. बताया कि जनगणना के तहत प्रगणक घर-घर जाकर कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे. इसमें मकान संख्या, भवन की स्थिति (कच्चा/पक्का), उपयोग, पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश का स्रोत, शौचालय की व्यवस्था, रसोईघर, घरेलू उपकरणों की उपलब्धता जैसे रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल आदि से संबंधित जानकारी शामिल है. इसके अलावा परिवार से संबंधित विवरण भी एकत्र किया जाएगा, जिसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया, सामाजिक वर्ग (अनुसूचित जाति/जनजाति), वैवाहिक स्थिति आदि प्रमुख हैं. बताया गया कि जनगणना का वास्तविक कार्य 2 मई से 31 मई तक किया जाएगा. इस अवसर पर बीडीओ रंजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षक के रूप में श्यामल किशोर विद्यार्थी, सनोज कुमार, शशि कुमार, मुकेश कुमार चंद्रा, मधु कुमार, अजय कुमार, हीरालाल कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel