[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया सड़कों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : दिलीप जायसवाल

सड़कों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : दिलीप जायसवाल

0
सड़कों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : दिलीप जायसवाल

खगड़िया/गोगरी. बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल रविवार को गोगरी पहुंचे. प्रखंड स्थित टायसेम भवन सभागार में उन्होंने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की. कार्यक्रम में परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य सहित विभाग के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला स्तर पर चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए. उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में कार्य पूरा किया जाय. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़कों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभाग के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या काम की गुणवत्ता में कमी पाई गयी. तो संबंधित अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा सही तरीके से विकास कार्यों में लगना चाहिए. जिले के विकास पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में राजकीय राजमार्ग, ग्रामीण और शहरी सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य तीव्र गति से चल रहा है. कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रक्रिया में है. जिससे जिले में आवागमन सुगम होगा. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पुरानी सड़कों की मरम्मत करना नहीं, बल्कि आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है. ताकि व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिल सके. समीक्षा में बाद मंत्री ने जमालपुर बायपास सड़क का निरीक्षण किया. जिसने कई खामियां दिखी. जिसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को त्वरित गति से खामियां दूर करने का निर्देश दिया. बैठक के अंत में उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय इंजीनियरों को आपसी समन्वय बनाकर अटके हुए प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह सहित दर्जनों नेता मंत्री की अगुवाई में लगे थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel