[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिली प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिली प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी

0
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मिली प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी

भूकंप सुरक्षा पखवारा के अवसर पर निकाली गयी जागरूकता रैली खगड़िया. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में भूकंप सुरक्षा पखवारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करने के लिए छात्रों व स्थानीय लोगों के बीच चलाया गया. पखवारा के तहत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सामूहिक चर्चा, ऑनलाइन सेमिनार तथा जागरूकता रैली प्रमुख रही. छात्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव व सुरक्षा उपायों पर चर्चा की. समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया. सामूहिक चर्चा में भाग लेने वाले छात्र लोकेश कुमार सिंह, आनंद राज, रजत कुमार, स्वाति कुमारी, खुशी कुमारी, अमन कुमार, रघुनंदन कुमार सिंह, देव आशीष कुमार सिन्हा, सार्थक प्रकाश, सम्मी अख्तर, रवि कुमार शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान आयोजित सामूहिक चर्चा में छात्रों ने भूकंप के कारणों, प्रभावों तथा आपदा प्रबंधन में सरकार एवं नागरिकों की भूमिका पर विचार साझा किया. ऑनलाइन सेमिनार में छात्रों को आपदा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षित निर्माण प्रणाली तथा भूकंप के समय सतर्कता के उपायों की जानकारी दी गयी. इसके अतिरिक्त महाविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें छात्रों ने स्थानीय लोगों को भूकंप से बचाव, सुरक्षित स्थानों की पहचान, आपातकालीन तैयारी तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया. भूकंप जागरूकता रैली में पुष्कर आनंद, राहुल कुमार, रवि राज, रौशन कुमार, अनीष कुमार भगत, संजीव कुमार, योगेश चंद्र सुमन, संदीप कुमार, सुमित कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राजा बाबू, रविश कुमार, जुगनी कुमारी, पूजा कुमारी, आस्था कुमारी, नेहा कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभायी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण के नेतृत्व में पखवारा का आयोजन किया गया. प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं. कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह मीडिया प्रभारी प्रो अविरल कुमार ने कहा कि भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही बचाव है. कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक डॉ एमडी इरफान अंसारी एवं प्रो अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel