[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया के गोगरी में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे-पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना लाइसेंस जुलूस पर कार्रवाई

खगड़िया के गोगरी में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे-पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना लाइसेंस जुलूस पर कार्रवाई

0
खगड़िया के गोगरी में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे-पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना लाइसेंस जुलूस पर कार्रवाई
मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट

Muharram 2026: मोहर्रम को लेकर गोगरी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. डीजे बजाने और पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही बिना वैध लाइसेंस किसी भी ताजिया जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शांति समिति की बैठक में बनी सख्त रणनीति

गोगरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कौमी एकता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

डीजे और पटाखों पर पूरी तरह रोक

बैठक में प्रशासन ने त्योहार के दौरान डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया. थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वरीय अधिकारियों ने भी सभी पुलिस पदाधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया है.

बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन ने विशेष सख्ती बरतने का फैसला किया है. सभी ताजिया जुलूसों के लिए पूर्व में लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना अनुज्ञप्ति के किसी भी जुलूस को सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

प्रशासन ने नगर परिषद गोगरी को समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने, नालों की उड़ाही कराने और खुले नालों को ढंकने का निर्देश दिया है. वहीं बिजली विभाग को ताजिया मार्गों पर लटक रहे तारों को दुरुस्त करने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, नशाखोरी या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी.

Muharram 2026: त्योहार मनाएं, लेकिन नियमों के दायरे में

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि त्योहार की पवित्रता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना है. गोगरी में इस बार संदेश स्पष्ट है कि त्योहार पूरी आस्था और उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन नियमों का पालन अवश्य करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel