[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया नशा से दूर रहने का दिया संदेश, एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

नशा से दूर रहने का दिया संदेश, एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

0
नशा से दूर रहने का दिया संदेश, एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

खगड़िया. स्थानीय कोसी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को नशा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की. स्वयंसेवकों ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा आर्थिक नुकसान भी होता है. नशा की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करती है. उन्होंने लोगों से नशा करने वालों की संगति से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमार बलवंत सिंह ने किया. मौके पर अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, निबंध कुमार, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी, सनी कुमार, वर्षा रानी, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुलशन कुमार, अंकित कुमार, आकाश कुमार, अभिजीत राज, शुभम दीप, विनिता कुमारी, हर्षिता कुमारी, मुस्कान कुमारी, साम्य दीप आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel