[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल दुकानदारों ने किया हड़ताल, भटकते रहे मरीज

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल दुकानदारों ने किया हड़ताल, भटकते रहे मरीज

0
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल दुकानदारों ने किया हड़ताल, भटकते रहे मरीज

खगड़िया. जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को जिले के मेडिकल दुकानें बंद रहा. इस दौरान मरीज व परिजन दवा के लिए भटकते रहे. शहर में सिर्फ हॉस्पिटल रोड स्थित मुस्कान मेडिकल और राजेन्द्र चौक पर न्यू भोला फार्मेसी मरीजों के लिए के लिए खुला रहा. ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. जहां मरीजों की लंबी भीड़ लगी रही. हालांकि एसोसिएशन की तरफ से मरीजों के लिए टेंट की सुविधा किया गया था. एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव राजीव कुमार राजू, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राजू, उपसचिव रंजन कुमार रंजन, राजेश वर्मा, चन्द्रशेखर आजाद, शुभम प्रकाश, लेख राज, सुमित कुमार, रवि कुमार, बबलू मिश्रा, अनिल कुमार, अंकुश कुमार, आशिष गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार की मनमानी के विरोध में मेडिकल दुकानें बंद की गयी. कानून की आड़ में दवाओं का ऑनलाईन से बिक्री किया जा रहा है. ऑनलाईन बिक्री में जनहित के लिए चिंता का विषय है. बिना उचित नियंत्रण के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री की जा रही है. संघ ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी को तत्काल बंद किया जाए. इधर, गोगरी दवा की दुकानें बंद रही. गोगरी में भी इसका असर देखने को मिला. हालांकि अनुमंडलीय अस्पताल के सामने और लाइसेंसी दूकान को खोने का आदेश पूर्व से जारी किया गया था. जिसको लेकर नियम को देखते हुए गोगरी के कई दुकानें भी खुली रही. इधर बेलदौर बाजार में सभी दवा दुकानें बंद रही. सुबह से ही सभी मेडिकल दुकानों के शटर गिरे रहे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवा के लिए भटकना पड़ा. इधर, मानसी प्रखंड में पूरे दिन हड़ताल कर अपना अपना दुकान बंद कर विरोध किया गया. जिसके कारण सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं. भारत मेडिकल के संचालक संजय भारत ने बताया कि जिला अध्यक्ष के आह्वान पर मेडिकल दुकानें बंदकर विरोध किया. दवा दुकानदार राजकुमार यादव, कृष्ण मुरारी,अजय कुमार गुड्डू संजय भारत, रंजीत भारती मोहम्मद शाद, मुकेश कुमार, सुभाष चंद्र मिश्रा, उमेश कुमार आदि बंद में सहयोग किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel