77 करोड़ एक लाख 72 हजार 980 रूपये की लागत से निर्माण किया जा रहा आरओबी
नाला निर्माण में हो रही विलंब के कारण तीन पिलर का काम अटकाखगडिया. शहर के मथुरापुर रेलवे ढाला पर रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य नक्शा के पेंच में फंस गया है. जिसके कारण आरओबी का निर्माण कार्य कछुए की रफ्तार से चल रही है. बताया जाता है कि बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग द्वारा अब तक पुल निर्माण एजेंसी को ज्ञानी चौक से इस्लामपुर रेलवे ढाला की तरफ बनने वाली आरओबी का नक्शा नहीं दिया गया है. यही कारण है कि रेलवे लाइन उत्तरी भाग व दक्षिणी भाग में सड़क पर पिलर निर्माण का कार्य किया जा रहा है. लेकिन, रेलवे लाइन के किनारे पुल निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. नक्शा मिलने के बाद ही रेलवे लाइन की दोनों तरफ आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इसके अलावे मथुरापुर गांधी चौक के समीप गांव की जल निकासी के लिए नाला का निर्माण किया जायेगा. लेकिन, अब तक नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया. जिसके कारण तीन पिलर का निर्माण कार्य रूका हुआ है. बताया जाता है कि बीते 22 अप्रैल 2025 को आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. निर्माण कार्य का 12 माह बीत गया, लेकिन अब तक मात्र बीस प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया. जबकि आगामी 21 अक्टूबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करना है. आरओबी डेढ़ किलोमीटर लंबा बनेगा. जिसमें 26 पिलर बनना है. जिसमें से 18 पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जबकि शेष पिलर का निर्माण कार्य किया जाना बांकी है. वर्तमान में पिलर के उपर सुपर स्ट्रैक्चर का कार्य चल रहा है.