[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया रामनवमी को लेकर महावीरी ध्वज से पटा बाजार, जय श्री राम के नारे से गुंजा शहर

रामनवमी को लेकर महावीरी ध्वज से पटा बाजार, जय श्री राम के नारे से गुंजा शहर

0
रामनवमी को लेकर महावीरी ध्वज से पटा बाजार, जय श्री राम के नारे से गुंजा शहर

खगड़िया. जिले में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा. रामनवमी त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है. महावीरी झंडे, तलवार और पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शहर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर को आकर्षक तोरण द्वारों और रोशनी से सजाया गया है. दोपहर में शोभायात्रा निकाला जाएगा. शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि जुलूस और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय के बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार है. त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. हर ओर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रामनवमी को लेकर दुकान में पूजा सामग्री, महावीरी झंडे व पताका, फूल-माला, बांस के धाजे व डंडे, तलवार, बच्चों के मुकुट, गदा, धार्मिक झांकियों से जुड़ी वस्तुओं और प्रसाद की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं. खासकर युवाओं में झंडा-पताका और तलवार की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी, रसौंक पंचायत में रामनवमी जुलूस को लेकर तैयारी जोरों पर है. स्थानीय पूजा समितियां और अखाड़ा समितियां अपने-अपने स्तर पर आयोजन को भव्य बनाने में जुटी हैं. मोरकाही पुलिस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में है. जगह-जगह महिला पुरूष बल के साथ दंडाधिकारी की तैनाती की जायेगी. इधर, माड़र व रसौंक बाजार महावीरी ध्वज से पट चुका है. रामनवमी के अवसर पर व्यायामशाला द्वारा खेले जाने वाले खेल की तैयारी की गयी है. युवा व खिलाड़ी अस्त्रों को चमकाने व साफ सफाई करने में लगे हैं. युवा पारंपरिक खेल लाठी, भाला, बाना के अलावा कुछ नए प्रकार के खेल के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel