[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया प्यार में पागल महिला बीडीओ ने हाथ का नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाजरत

प्यार में पागल महिला बीडीओ ने हाथ का नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाजरत

0
प्यार में पागल महिला बीडीओ ने हाथ का नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाजरत

प्रशासनिक महकमा में मचा हड़कंप, सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर किया गया इलाज

खगड़िया. प्यार में पागल महिला बीडीओ ने हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है. हालांकि, बीडीओ की जान खतरे से बाहर है. बताया जाता है कि बीडीओ साहिबा का अपने ही कनिष्ठ पंचायती राज पदाधिकारी से प्यार हो गया. प्यार में पागल बीडीओ ने बीती रात बाएं हाथ का नस काट लिया. आनन-फानन में बीडीओ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीडीओ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में पूरी रात इलाज किया गया. खतरे से बाहर आने के बाद बीडीओ साहिबा को आवास पर भेज दिया गया. लेकिन, पुन सुबह आठ बजे बीडीओ साहिबा को सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां अधिकारियों की टीम पूरे दिन पहुंचती रही. अस्पताल परिसर में लोग कभी बीडीओ साहिबा की गाड़ी को देखते तो कभी दौड़कर आईसीयू कक्ष के बाहर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास करते देखे गए. हालांकि आईसीयू के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था. ताकि कोई आईसीयू के अंदर प्रवेश नहीं कर सके.

देर रात बीडीओ साहिबा को आया होश

बताया जाता है कि प्यार में पागल बीडीओ को देर रात होश आया. होश आने पर बीडीओ ने पहले पिता से वीडियो कॉलिंग पर बात की. इस दौरान बुधवार को शहर में बीडीओ के प्यार की कहानी तैरने लगी. लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. लोगों ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीडीओ साहिबा का प्यार परवान पर चढ़ा था. घंटों बीडीओ साहिबा प्रेमी बीपीआरओ से बातचीत करती थी. बीते मंगलवार को प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. बताया जाता है कि महिला अधिकारी प्रेमी के साथ शादी का दबाव बना रही थी. लेकिन, प्रेमी अधिकारी द्वारा फिलहाल शादी से इंकार कर दिया. इसी से आक्रोशित होकर महिला अधिकारी ने हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास की. बताया जाता है कि महिला अधिकारी ने पहले नींद की ओवरडोज दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास की. इससे में असफल रही तो ब्लेड से हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास की. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं है. लेकिन, बताया जाता है कि बीडीओ द्वारा प्रखंड कार्यालय में लगे नेम प्लेट को दोनों जगह से हटा दिया गया. बीडीओ साहिबा का नेम प्लेट कार्यालय से हटा लेना चर्चा का विषय बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel