[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया कोसी के कटाव से शिशवा गांव पर संकट, प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कराया बचाव कार्य

कोसी के कटाव से शिशवा गांव पर संकट, प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कराया बचाव कार्य

0
कोसी के कटाव से शिशवा गांव पर संकट, प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कराया बचाव कार्य
निरीक्षण करते अधिकारी

खगड़िया चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट

Kosi River Erosion Khagaria: कोसी नदी के तेज बहाव और जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण चौथम प्रखंड की सरसवा पंचायत स्थित शिशवा गांव में कटाव की स्थिति गंभीर हो गई है. गांव की आबादी और सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग को कटाव-रोधी कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हुई है.

जल संसाधन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

रविवार से शुरू हुआ कटाव-निरोधी अभियान लगातार जारी है. जल संसाधन विभाग के एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों और मानव बल की सहायता से नदी किनारे सुरक्षा कार्य कराया जा रहा है.

बंबू पाइलिंग और ‘हाथी पांव’ तकनीक का हो रहा उपयोग

कटाव रोकने के लिए विभाग की ओर से बंबू पाइलिंग, ‘हाथी पांव’ समेत अन्य तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि नदी की धारा को नियंत्रित कर गांव और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का किया स्वागत

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा समय रहते शुरू कराए गए बचाव कार्य की सराहना की है. उनका कहना है कि यदि यह अभियान लगातार जारी रहा तो गांव के साथ-साथ किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को कटाव से बचाया जा सकेगा.

प्रभावित परिवारों के लिए सहायता की मांग

पूर्व पंचायत प्रतिनिधि घनश्याम यादव ने कटाव से प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कटाव-रोधी कार्य तब तक जारी रहेगा, जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ जाती.

और पढ़ें: बदला घाट स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री शेड और पेयजल संकट से परेशान यात्री

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel